चंडीगढ़, । कांग्रेस शासित पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। यहां जलालाबाद, दाखां, फगवाड़ा और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन सीटों पर उपचुनाव कराना इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि जलालाबाद सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, दाखां की सीट आप के एच.एच फुलका और फगवाड़ा की सीट भाजपा के सोम प्रकाश ने छोड़ दी थी। वहीं मुकेरियां सीट के विधायक कांग्रेस के रजनीश पब्बी का हाल ही में निधन हो गया था।
मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी।
यहां की 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 78 विधायक हैं।
--आईएएनएस
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope