• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा का दावा- पंजाब कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों का हुआ अपमान, बोले गए अपशब्द

BJP Claims: Two Ministers Insulted, Abusive Language Used During Punjab Cabinet Meeting - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस दौरान, सुनील जाखड़ ने सत्तारूढ़ दल के विधायकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग भी की। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "शुक्रवार सुबह पंजाब कैबिनेट की बैठक में दो मंत्रियों का अपमान किया गया। इस्तेमाल की गई भाषा बेहद अनुचित थी। बेहतर यही है कि उसका जिक्र न किया जाए।" उन्होंने यह भी किया कि सिर्फ दो मंत्री ही नहीं, बल्कि मुख्य सचिव को भी नहीं बख्शा गया। उनसे भी उसी अभद्र भाषा में बात की गई।
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर सरकार मदहोश अवस्था में विधानसभा में आती है, तो यह विधानसभा का अपमान है। उन्होंने बोला, "मेरा मानना ​​है कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। उसका मर्यादा को भंग करना भी उसका अपमान है। स्पेशल सेशल में सरकार इस अवस्था में आती है।"
सुनील जाखड़ ने कहा कि डोप टेस्ट दूर की बात है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि सत्तापक्ष के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "फ्लोर टेस्ट बाद में हो जाए, लेकिन पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होना चाहिए, यही मेरी मांग है। मुख्यमंत्री जी, आप फ्लोर टेस्ट करवाएं या न करवाएं, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाएं या न करवाएं, लेकिन पंजाब विधानसभा के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट आज जरूर होना चाहिए।"
इससे पहले, सुनील जाखड़ ने कहा, "हर सत्र अपने आप में महत्वपूर्ण होता है और उसका अपना महत्व होता है। लेकिन, जब कोई विशेष सत्र बुलाया जाता है, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। क्या आज पंजाब चलाने वाले नेता सत्ता के अहंकार के नशे में चूर हैं, या फिर वे किसी अन्य नशे के प्रभाव में हैं? जिस तरह के हालात में वे नजर आ रहे हैं, वह एक बहुत ही गंभीर मामला है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Claims: Two Ministers Insulted, Abusive Language Used During Punjab Cabinet Meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab cabinet meeting, punjab cabinet, punjab, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved