पटियाला।
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मजदूर संगठनों ने आवाज बुलंद की है। जनतक जमहूरी जत्थेबंदियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन की अगुआई डॉ. रंजीत सिंह घुम्मन, निर्मल सिंह धालीवाल, तरसेम लाल, राजीव लोहटबद्दी व जगजीत सिंह ने की।
प्रदर्शन में धालीवाल, लोहबद्दी ने कहा कि कानून दोहरे मापदंड निभा रहा है। लोगों की आवाज को बंद करने की कोशिश की जा रही है, जबकि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को छोड़ा जा रहा है। देश में मजदूर विरोधी कानून को लागू किए जा रहे हैं। मजदूरों को संगठित होने से रोका जा रही है, ताकि मजदूर अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज न उठा सकें। मारुति सुजूकी कंपनी के मजदूरों के साथ हुए अन्याय को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान टेक्नीकल सर्विस यूनियन के बनारसी दास, गैस एजेंसी वर्कर्स यूनियन के कशमीर सिंह बिल्ला, पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन के नेता उत्तम सिंह बांगड़ी, पीएसयी ललकार के जसमीत सिंह , नौजवान भारत सभा के हरिंदर सिंह, टीएसयू के सुरिंदर सिंह, जमहूरी अधिकार सभा के सतपाल सिंह, इंकलाबी लोक मोर्चा के रंजीत सिंह , पंजाब स्टूडेंट यूनियन के अमनदीप सिंह मौजूद थे। मंच का संचालन विधु शेखर भारद्वाज ने किया।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope