• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : फिरोजपुर में ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Punjab: Drug smuggling ring busted in Ferozepur, one arrested - Firozpur News in Hindi

फिरोजपुर । पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम (फिरोजपुर) ने सीमापार ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस ऑपरेशन की जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एक खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह नशे की खेप पाकिस्तान से भारत में तस्करी कर लाई गई थी। डीजीपी ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे ड्रग्स माफिया और तस्कर गिरोहों ने इस खेप को भारत में भेजा था, जिसे आरोपी गुरप्रीत सिंह यहां सप्लाई करने की तैयारी में था।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, जो स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का में रजिस्टर की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकिंग की जांच कर रही है।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह ऐसे सीमापार ड्रग नेटवर्क्स को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास सक्रिय नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए है ताकि युवाओं को इस ड्रग्स के जाल से बचाया जा सके।
पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हमारे जवान सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा रहे हैं ताकि किसी भी कीमत पर नशे की खेप राज्य में दाखिल न हो सके।
संभावना जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में सीमापार बैठे तस्कर, पंजाब के स्थानीय सप्लायर और फंडिंग नेटवर्क शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Drug smuggling ring busted in Ferozepur, one arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, drug smuggling, ferozepur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, firozpur news, firozpur news in hindi, real time firozpur city news, real time news, firozpur news khas khabar, firozpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved