• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते - शिवराज सिंह चौहान

Even Congress members do not trust Rahul Gandhi -Shivraj Singh Chouhan - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे गुरु के चरणों में झुकने का अवसर मिला। मेरा मन असीम ऊर्जा, उत्साह और जोश से भर गया है। यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं है। हम सब एक ही पिता के बच्चे हैं, सिर्फ 'एक ओंकार' है, जो आपसी मित्रता और सद्भाव पैदा करता है।" अमृतसर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने उमरा नांगल गांव में किसानों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। महिला आरक्षण और कांग्रेस पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस क्या करेगी? उनके पास कुछ बचा ही नहीं है। वे झूठे आरोप लगाने की प्रवृत्ति रखते हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते। तो मल्लिकार्जुन खड़गे क्या करेंगे?"
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज है। शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है, जबकि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर है।
बता दें कि कांग्रेस महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ने का विरोध करती रही है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि इसे परिसीमन से जोड़ने के कारण इसके लागू होने में अनावश्यक देरी हो रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Even Congress members do not trust Rahul Gandhi -Shivraj Singh Chouhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, shivraj singh houhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved