• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की आशंका में संदिग्ध ढेर

BSF Action at India-Pakistan Border in Amritsar; Suspect Shot Dead Amidst Infiltration Attempt - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र में BSF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को मार गिराया। घटना देर रात BOP Daoke इलाके में हुई, जहां सीमा पर तैनात 181 बटालियन के जवानों ने बॉर्डर फेंस के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तान की ओर लगी सीमा बाड़ की तरफ बढ़ रहा था। BSF जवानों ने उसे रुकने के लिए चेतावनी दी, लेकिन वह चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए लगातार फेंस की ओर बढ़ता रहा। स्थिति को खतरा भांपते हुए जवानों ने फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। मृतक की पहचान और राष्ट्रीयता अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्ध कौन था और वह सीमा के इतने करीब किस उद्देश्य से पहुंचा था।
तलाशी के दौरान मृतक के पास से तंबाकू का एक पैकेट बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उसके पास कोई अन्य संदिग्ध सामान था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
गुरु नानक देव अस्पताल में रखा गया शव
फायरिंग की घटना के बाद BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। मामले की जांच जारी है। फायरिंग में मारे गए संदिग्ध का शव अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में रखवाया गया है, जहां आगे की प्रक्रिया और पहचान संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BSF Action at India-Pakistan Border in Amritsar; Suspect Shot Dead Amidst Infiltration Attempt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar, bsf, india-pakistan border, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved