• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर में 4 रोहिंग्या गिरफ्तार

4 Rohingyas arrested in Manipur - Imphal News in Hindi

इंफाल। मणिपुर के मोरेह कस्बे में म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तेंगनौपाल जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. इबोम्चा ने मंगलवार रात को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमावर्ती कस्बे में तलाशी अभियान शुरू किया था। गृह मंत्रालय ने अपने निर्देश में मणिपुर में रोहिंग्याओं का प्रवेश रोकने का आदेश दिया था।

इबोम्चा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों रोहिंग्या मुसलमानों में से तीन पुरुष व एक महिला है। ये सभी एक होटल में ठहरे हुए थे। एसपी ने कहा, ‘‘उनके पास पहचान पत्र या कोई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं थे। उनसे पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने कस्बे में कैसे प्रवेश किया और इसमें किसने उनकी मदद की।’’

मोरेह में अप्रैल में रोहिंग्या समुदाय के दो पुरुष व एक महिला गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने अप्रैल में असम से लगे जिरिबाम जिले में तीन रोहिंग्या लड़कियों के साथ एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया था। उन्होंने बांग्लादेश से असम के जरिए मणिपुर में प्रवेश किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 Rohingyas arrested in Manipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohingyas, arrested, manipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved