• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहित पवार ने की अजित पवार से मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच देखने को मिला हंसी-मजाक

Rohit Pawar met Ajit Pawar, there was laughter and fun between the two leaders - Mumbai News in Hindi

मुंबई । महाराष्ट्र के कराड में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान शरदचंद्र गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के भतीजे रोहित पवार ने अजित पवार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच हंसी मजाक का हल्का-फुल्का माहौल भी देखने को मिला। दोनों ही नेता अपने-अपने समर्थकों की ओर से घिरे हुए थे। इस बीच, जब रोहित पवार ने अजित पवार का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पैर छूए, तो अजित पवार ने मजाक में कहा कि अगर मेरी तरफ से वहां कोई भी सभा हुई होती, तो निश्चित तौर पर तुम हार जाते। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ और तुम बच गए। उनके इस बयान के बाद आसपास मौजूद लोगों की हंसी छूट गई और रोहित पवार भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। हालांकि, अजीत पवार के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई।
बता दें कि रोहित पवार ने महाराष्ट्र की करजत जामखेड सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के राम शंकर शिंदे की तरफ से कड़ी टक्कर दी गई थी। उनकी जीत का मार्जिन महज 1200 वोट रहा। जिससे दोनों ही नेताओं के बीच कड़े मुकाबले का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, रोहित पवार को 1 लाख 27 हजार 676 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के उम्मीदवार प्रो. राम शंकर शिंदे को 1 लाख 26 हजार 433 लोगों ने वोट किया।
उधर, तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रोहित चंद्रकांत पवार रहे। उनको 3,489 वोट मिले। रोहित चंद्रकांत को ही ‘डमी कैंडीडेट’ के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, अगर महाराष्ट्र की चुनावी स्थिति की बात करें, तो महायुति ने महाविकास अघाड़ी को चुनावी मैदान में पटखनी देकर अपने लिए सत्ता का मार्ग तैयार किया है। अब प्रदेश में इस बात को लेकर राजनीतिक बहस का सिलसिला शुरू हो चुका है कि मुख्यमंत्री पद की कमान किसे सौंपी जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Pawar met Ajit Pawar, there was laughter and fun between the two leaders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit pawar, ajit pawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved