• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई पुलिस के पूर्व ATS चीफ हिमांशु रॉय ने की खुदकुशी

Mumbai supercop Himanshu Roy shoots himself dead - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु रॉय ने शुक्रवार अपराह्न कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक सूचना के अनुसार, रॉय ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर अपनी सरकारी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रॉय कैंसर से पीड़ित थे और अपनी बीमारी से परेशान चल रहे थे। वह मेडिकल लीव पर थे। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशू रॉय वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस में एडिशनल डायरेक्टर जनरल के तौर पर पदस्थ थे।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे रॉय सुनीति इमारत के चौथे फ्लोर पर स्थित अपने सरकारी आवास में खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ज्वाइंट सीपी क्राइम, कमिश्नर और क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की स्पेशल टीम पहुंची थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai supercop Himanshu Roy shoots himself dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, himanshu roy, shoots, dead, maharashtra police dgp himanshu roy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved