• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र में कोविड से मौतों में इजाफा, नए मामलों में कमी आई

Covid deaths increase in Maharashtra, new cases decrease - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा है, लेकिन संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। गुरुवार को मुंबई में मरने वालों की कुल संख्या 14 हजार के पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बुधवार को 816 मौतों की तुलना में, गुरुवार को राज्य में कोविड से 850 लोगों की मौत हो गई। मुंबई की स्थिति में सुधार जारी है। यहां संक्रमण का स्तर 3 हजार के स्तर से नीचे आ गया है। बुधवार को नए मामलों का आंकड़ा 2,104 था जो गुरुवार को घटकर 1,952 हो गया। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या अब 683,185 हो गई है। मुंबई में बुधवार को मौतों की संख्या 66 थी जो गुरुवार को बढ़कर 68 हो गई। देश की वाणिज्यिक राजधानी में मौतों का कुल आंकड़ा 14 हजार का निशान पार करते हुए 13,972 से अब 14,040 हो गई है, जो देश के किसी एक शहर में सबसे अधिक है।
11 दिनों तक स्थिर रहने के बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 546,129 से घटकर 533,294 हो गई। इस बीच 54,535 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 46,54,731 लोग ठीक हो चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Covid deaths increase in Maharashtra, new cases decrease
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid deaths increase, maharashtra, new cases decrease, covid-19, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved