• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान, 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज़

Vikrant Massey and Shanaya Kapoor romantic chemistry caught attention, first poster of Aankhon Ki Gustakhiyaan released - Mumbai News in Hindi

मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। आपको बता दें कि मानसी बागला द्वारा लिखित इस फिल्म से शनाया कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया, जिसमें विक्रांत और शनाया मेले में एक-दूसरे के साथ प्यार भरे खूबसूरत पल बिताते हुए नज़र आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म एक बहुत ही प्यारी और दिल को छू जाने वाली कहानी होगी, जो एक फ्रेश और दिलचस्प जोड़ी को बड़े पर्दे पर लाएगी। इस फिल्म में शनाया कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ हैं विक्रांत मैसी, जो अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर बहुत ही ताज़ा और आकर्षक लग रही है। पोस्टर में दिखी झलक से ही दर्शकों में यह उत्सुकता बढ़ गई है कि यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह का जादू बिखेरेगी। यह फिल्म सिर्फ म्यूजिकल रोमांस नहीं, बल्कि इसमें दिल को छू लेने वाला संगीत भी है जिसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है।
फिल्म के गाने दर्शकों को प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे समय तक याद रहेंगे। विशाल मिश्रा के संगीत से सजी यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास है। ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और कहानी मानसी बागला ने लिखी है। 'आँखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vikrant Massey and Shanaya Kapoor romantic chemistry caught attention, first poster of Aankhon Ki Gustakhiyaan released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vikrant massey, shanaya kapoor, ankhon ki gustakhiyan, bollywood debut, romantic film, musical love story, vishal mishra, poster release, entertainment news, july 2025 release, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved