शिवपुरी। शिवपुरी जिले में दशहरा के लिए बनने वाले रावण के पुतले के निर्माण से लेकर दहन तक की प्रक्रिया में सांप्रदायिक सद्भाव देखने को मिलता है। एक मुस्लिम परिवार पुतले का निर्माण करता है तो हिंदू समाज के लोग उसका दहन करते हैं। राजधानी भोपाल से लगभग 300 कि. मी. दूर है शिवपुरी जिला। यहां के सिद्घेश्वर मैदान में हर साल दशहरा उत्सव का आयोजन पंजाबी परिषद द्वारा किया जाता है, जिसमें रावण के पुतले का दहन किया जाता है। पुतले के निर्माण की जिम्मेदारी हमेशा मुस्लिम परिवार निभाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसलिए यह कार्यक्रम अब हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गया है। मुस्लिम परिवार पिछले डेढ़ दशक से रावण के पुतले का निर्माण करता आ रहा है। इस पुतले को बनाने को लेकर मुस्लिम परिवार भी उत्साहित होता है और इसके लगभग सभी सदस्यों का इसमें योगदान रहता है। परिवार के सभी सदस्य लगभग 20 दिनों तक पुतला निर्माण में लगे रहते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope