• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सतना : नागौद पुलिस की बड़ी सफलता, बारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Satna: Major Breakthrough for Nagod Police; Main Accused in Barapathar Murder Case Arrested - Satna News in Hindi

सतना । मध्य प्रदेश के सतना जिले के थाना नागौद पुलिस ने बहुचर्चित बारापत्थर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अहम खुलासे हुए हैं। एडिशनल एसपी प्रेम लाल कुर्वे ने बताया कि 5 मार्च की रात करीब 09:30 बजे घटना हुई थी। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने बताया कि किचन में खाना बनाते समय पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो गांव के चंदन यादव और आलोक सोनी हथियारों के साथ खड़े थे, जबकि एक अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधे मोटरसाइकिल के पास मौजूद था। कुछ ही देर में जानकारी मिली कि बड़े पापा अभय उर्फ बबलू यादव को गोली मार दी गई है। उनके गर्दन, सीने और कमर में गोली के निशान मिले थे। इसी दौरान यह भी सामने आया कि राणा यादव को भी दुकान में घुसकर गोली मारी गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
मामले में पुलिस पहले ही शरद यादव, अमर उर्फ बृजेंद्र बागरी, प्रेम पुरवार, आलोक सोनी और संजय साकेत को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी चंदन यादव (उम्र 35 वर्ष, निवासी बारापत्थर, थाना नागौद, जिला सतना) को बीते बुधवार को जिला पन्ना के थाना धर्मपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी से मिली सूचना के आधार पर सिंहपुर रोड कतकौन पुलिया के पास झाड़ियों से एक 32-बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Satna: Major Breakthrough for Nagod Police; Main Accused in Barapathar Murder Case Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barapathar murder case, satna, nagod police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, satna news, satna news in hindi, real time satna city news, real time news, satna news khas khabar, satna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved