• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदले 2 जिलाध्यक्ष

BJP changed 2 district presidents in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जमीनी कसावट लाने का अभियान जारी रखे हुए है। यही कारण है कि कई पदाधिकारियों में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में दो जिलों अनूपपुर और राजगढ़ में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दो नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अनूपपुर जिले का जिला अध्यक्ष रामदास पुरी और राजगढ़ का जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को बनाया गया है। दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के अलावा अनूपपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम और राजगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार बदलाव के साथ बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए अभियान चलाए हुए है। इसी के चलते पार्टी लगातार निष्क्रिय अथवा गतिविधियां संतोषजनक न होने पर बदलाव करने में लगी हुई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP changed 2 district presidents in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, bjp, vishnu dutt sharma, gyan singh gurjar, dilwar yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved