कन्नूर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन जिम्मेदार हैं। शाह ने कहा कि वर्ष 2001 के बाद केरल में भाजपा और आरएसएस के 120 कार्यकर्ता मारे गए हैं और उन्होंने माकपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार से कहा कि लोगों को यह पता चलना चाहिए कि कौन इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार है। शाह ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मैं मुख्यमंत्री विजयन से पूछता हूं कि केरल में किसने भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अगर उनके पास जवाब नहीं है तो मैं यह कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री विजयन इसके लिए जिम्मेदार हैं। अमित शाह कन्नूर जिले के पय्यान्नूर में पार्टी की जन रक्षा यात्रा का उद्घाटन करने के लिए केरल में हैं। पूरे प्रदेश का भ्रमण करने के बाद यह यात्रा 17 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य में कम्युनिस्टों को सत्ता मिलती है, आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के हत्या के मामले में बढ़ जाते हैं। शाह ने कहा कि 120 राजनीतिक हत्याओं में अकेले कन्नूर में 84 लोगों की हत्या की गई है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope