नई दिल्ली। झारखंड में भी भाजपा नेतृत्व राजग के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंस गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने छह सीटों की मांग अब तक पूरी न होने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। लोजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर भाजपा से फिलहाल सकारात्मक बातचीत चल रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोजपा ने झारखंड की जरमुंडी, हुसैनाबाद, लातेहार, पांकी, बडक़ागांव, नाला विधानसभा सीटों पर दावा ठोका है। पार्टी का कहना है कि ये सीटें लोजपा जीतने की स्थिति में है और इस नाते भाजपा को बिना किसी देरी के इन्हें उसके हवाले कर देनी चाहिए। दूसरी ओर, एक अन्य गठबंधन सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने भी भाजपा से सीटों के बंटवारे पर जल्द तस्वीर साफ करने की मांग की है।
लोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि झारखंड में सभी सीटों पर लोजपा का अच्छा जनाधार है, फिर भी हम गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सिर्फ छह सीटें ही भाजपा से मांग रहे हैं। जरमुंडी सीट पर तो हरगिज समझौता नहीं होगा, क्योंकि यहां से लोजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष को लड़ाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope