डालटेनगंज । झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार और ट्रक की टक्कर में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शंभु कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के नवीनगर के रहने वाले संजय प्रसाद (55) अपनी पुत्री की शादी का तिलक चढ़ाकर पलामू के शाहपुर गांव से लौट रहे थे, तभी छतरपुर के महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को घायल स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एसडीपीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान संजय प्रसाद, सरयू प्रसाद, उमेश साव तथा संजय कुमार शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
--आईएएनएस
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope