श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी महिला नेता आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंद्राबी को श्रीनगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। अंद्राबी को महिलाओं को सेना पर पत्थरबाजी के उकसाने और जन जीवन को प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि आसिया अंद्राबी अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के महिला विंग दुख्तरान-ए-मिल्लत की चीफ है। अंद्राबी वर्ष 2008 से जब वह मात्र 14 साल की थी तब से ही वह हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा के साथ काम कर रही थी। अंद्राबी को पिछले वर्ष अक्टूबर माह में भी पुलिस ने अशांति फैलाने के आरोप में अरेस्ट किया था।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope