• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुंछ में संदिग्ध आतंकी गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान शुरू

Security forces launch search operation after suspected terrorist activity in Poonch - Jammu News in Hindi

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जिले में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक दूरदराज गांव में दो आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली। इसके बाद घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया। कथित तौर पर काले कपड़े पहने दो हथियारबंद संदिग्धों को सोमवार देर रात देहरा की गली के पास सलामपुरा गांव में घूमते देखा गया। अधिकारियों ने बताया, "पुलिस ने सूचना मिलने पर कोई देर न करते हुए राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की मदद से संयुक्त अभियान शुरू किया। संदिग्ध आतंकवादियों को निचले पंगई इलाके की तरफ बढ़ते देखा गया। तलाशी अभियान जारी है। लेकिन अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।"
उन्होंने आगे बताया, ''सुरक्षाबलों ने आज सुबह पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र के सनाई, जंगल, पट्टन और आसपास के गांवों तथा किश्तवाड़ जिले के द्रबशाल्ला क्षेत्र के बांगर-सरूर जंगल में भी तलाशी अभियान शुरू किया।''
सेना ने जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए पहले ही चार हजार से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें ट्रेंड एलीट कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित कमांडो शामिल हैं।
कठुआ, डोडा, रियासी, पुंछ और राजौरी में घात लगाकर किए गए हमलों के बाद, इन जिलों में 40-50 हार्डकोर विदेशी आतंकवादियों के मौजूद होने की खबरों की पुष्टि होने पर यह कदम उठाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Security forces launch search operation after suspected terrorist activity in Poonch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: security force, terrorist, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved