जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि केंद्र में
फिर से मजबूत नेतृत्व वाली सरकार बनाई जाएगी। देश को केवल नरेंद्र मोदी ने
ही मजबूत नेतृत्व दिया है। मोदी सरकार ने जनकल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू
की हैं। उन योजनाओं से हिमाचल के भी लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं।
उन्होंने
कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाईयों को पार किया है।
इसके मद्देनजर देश को ऐसे ही नेतृत्व की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने
विश्वास जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों से इस बार
भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह
दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता प्रदेश में हुए विकास
पर सवाल कर रहे हैं जबकि प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के
वरिष्ठ नेता प्रदेश में विगत एक वर्ष में हुए विकास की प्रशंसा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस सवाल का जवाब प्रदेश के प्रत्येक
विधानसभा क्षेत्र की जनता देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भी हिमाचल
के विकास के लिए साढ़े 10 हजार से अधिक की राशि दी है।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope