शिमला। आज उड़ीसा विधान सभा की हाऊस समिति विधान सभा सचिवालय पहुंची जहां हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने समिति का स्वागत किया। हाऊस समिति के साथ उड़ीसा विधान सभा की राज्य परियोजना प्रबन्धन समिति भी शामिल थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हाऊस समिति में अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रदीप कुमार नायक नेता प्रतिपक्ष, उड़ीसा विधान सभा, विक्रम केसरी अरूखा, माननीय संसदीय कार्य मंत्री, उड़ीसा सरकार, तुषार कांती बेहरा, राज्य मंत्री, सूचना प्रोद्योगिकी, उड़ीसा सरकार, प्रमिला मलिक, मुख्य सचेतक उड़ीसा सरकार, भारती काण्डी, तारा प्रसाद बाहिनिपति व सुभाष चन्द्र पानीग्राही विधायक, दशरथी सतपथी, सचिव, उड़ीसा विधान सभा, उड़ीसा विधान सभा के अन्य अधिकारी शामिल है। जबकि राज्य परियोजना प्रबन्धन समिति के पांच सदस्य रूद्र नरायण पलई, उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में शामिल थे।
डॉ. राजीव बिन्दल ने उड़ीसा विधान सभा अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों को हिमाचली टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया व सूर्य नारायण पात्रो को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। बैठक के दौरान डॉ. बिन्दल ने सभी को हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा में स्थापित देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली की जानकारी दी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope