• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बिना नहीं हो सकेगा चिकित्सकों का तबादला

शिमला। चिकित्सक आज अपने स्थानान्तरण को रूकवाने तथा पसंदीदा स्थल पर नियुक्ति करवाने में व्यस्त रहते हैं और दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से परहेज करते हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री की बिना स्वीकृति के चिकित्सकों का तबादला नहीं हो सकेगा। यह आदेश दिए हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने, जो जुन्गा में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। सिंह जुन्गा के निकट अश्विनी खड्ड पर 1.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल तथा जुन्गा में 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखने के उपरांत जुन्गा में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों द्वारा चिकित्सा व्यवसाय को धन अर्जित करने का साधन चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक आज अपने स्थानान्तरण को रूकवाने तथा पसंदीदा स्थल पर नियुक्ति करवाने में व्यस्त रहते हैं और दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से गुरेज करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि चिकित्सकों के स्थानान्तरण और तैनाती से पहले मुख्यमंत्री से स्वीकृति प्राप्त कर लें और चिकित्सकों की दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों में तैनाती पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctors can not be transferred without Chief Minister approval
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister himachal, chief minister virbhadra singh, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved