• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंडी में निजी बस हादसे पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक

BJP Leaders Express Deep Condolences Over Private Bus Accident in Mandi - Mandi News in Hindi

-दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना मंडी। प्रदेश के मंडी जिले के पांगणा क्षेत्र में चरखड़ी गांव के समीप सोमवार सुबह निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दुःखद मृत्यु तथा कई यात्रियों के घायल होने की घटना पर डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर एवं कंगना रनौत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। दिवंगत महिला के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना की। उन्होंने जिला प्रशासन से घायलों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले में हुआ यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और प्रशासन से राहत एवं उपचार कार्यों में कोई कमी न रखने का अनुरोध करती है।
मंडी से सांसद कंगना रनौत ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे की सूचना अत्यंत व्यथित करने वाली है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
इस दुःखद घटना पर जगत प्रकाश नड्डा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने दिवंगत महिला के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
भाजपा परिवार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Leaders Express Deep Condolences Over Private Bus Accident in Mandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandi, bus, accident, woman, death, dr rajiv bindal, jairam thakur, kangana ranaut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved