• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली होंगे सुजानपुर सेना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

Lieutenant General Pradeep Bali will be the chief guest at Sujanpur Army Day program - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा भूतपूर्व सैनिक लीग के साथ मिलकर किए जा रहे 76वें सेना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर इलाके के पूर्व सैनिकों और इलाका वासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जबकि सेना से रिटायर्ड कई सीनियर ऑफिसर इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करके इसकी शोभा बढ़ाएंगे। सर्व कल्याणकारी संस्था के संस्थापक एवं चीफ पैटर्न सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि सुजानपुर एक सैनिक बहुल क्षेत्र है और यह गर्व की बात है कि सेना के तीनों अंगों में बड़ी संख्या में यहां के नौजवान अपनी शानदार सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व सैनिकों की भी यहां बड़ी तादाद है। जिन्होंने अपनी जवानी देश सेवा को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा हर साल सेना दिवस का आयोजन किया जाता है। लेकिन, इस बार भूतपूर्व सैनिक लीग के साथ मिलकर बड़े स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर इलाके के पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों में भारी जोश देखने को मिल रहा है तथा इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए इलाके के पूर्व सैनिक भी पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं क्योंकि यह कार्यक्रम भारतीय सेना की आन, बान व शान से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा पूर्व सैनिकों द्वारा इस अवसर पर प्रस्तुत की जाने वाली भव्य परेड की भी रिहर्सल पूरी कर ली गई है। कई तरह के बैंड दस्ते इस कार्यक्रम की गरिमा को चार चांद लगाएंगे। हिमाचल से संबंधित पार्श्व गायक धीरज शर्मा वीर रस और हिमाचल की संस्कृति से ओतप्रोत गीत भी इस अवसर पर अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि 76वें सेना दिवस के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आयोजन की पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lieutenant General Pradeep Bali will be the chief guest at Sujanpur Army Day program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, army day, sarva kalyankari sanstha, ex-servicemen league, historic chaugan, sujanpur, preparations completed, enthusiasm, ex-servicemen, residents, program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved