यमुनानगर । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यमुना नदी के ऊपर करनाल और यमुनानगर जिला में जो पुल है उन्हें चौड़ा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत चल रही है और दिल्ली से पांवटा साहिब तक यमुना नदी के साथ-साथ हाईवे बनाने के लिए केन्द्र सरकार से लगातार बातचीत हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे रविवार को यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डेरा सच्चा सौदा प्रकरण पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने मीडिया को स्पष्ट किया है कि जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई डेरा सच्चा सौदा की सम्पति से की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिजराबाद का नाम बदलकर प्रताप नगर किया जाएगा और इसके लिए पहले ग्राम पंचायत यह नाम बदलने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। उन्होंने पत्रकारों को उनके द्वारा गत दिवस किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाऐंगे व नगर निगम को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाऐंगे। इसके लिए यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम को 10 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि तेजली खेल स्टेडियम में ओपन एयर स्टेडियम भी बनाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope