रोहतक। भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को रोहतक पहुंच गए। इस दौरान शाह के साथ
सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और राष्ट्रीय
संगठन महामंत्री रामलाल मंच पर मौजूद रहे, वहीं हरियाणा सरकार के तमाम
मंत्री और विधायक भी बैठक में पहुंचे। शाह रोहतक में तीन दिन तक विभिन्न
बैठकों में शिरकत करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शाह बुधवार ने बुधवार सुबह टीकरी बॉर्डर
से बहादुरगढ़ सीमा में प्रवेश किया। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके
बाद उनके काफिले ने सांपला से रोहतक की सीमा में प्रवेश किया। यहां भी
भाजपा कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत के लिए मौजूद थे। रोहतक में बैठक स्थल
तिलयार पर्यटन केंद्र तक जगह-जगह शाह का स्वागत हुआ। बाद में रोहतक पहुंच
कर शाह ने भाजपा के तमाम मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और
विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक ली। शाह के दौरे के
चलते पार्टी नेता व कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को लगाई फटकार : पूछा-कोटा में ही क्यों आत्महत्या? इसको रोकने के लिए अब तक क्य किया?
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 769 अंक उछला
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार के साथ, नहीं होनी चाहिए राजनीति : तेजस्वी यादव
Daily Horoscope