रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के लिए इनेलो में कोई जगह नहीं है। वह बदनाम हो चुका है। चौटाला बुधवार को रोहतक में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चौटाला ने कहा कि जनता इनसे तंग आ चुकी है।
इनेलो सुप्रीमो ने आम लोगों में यह धारणा बन चुकी है कि दुष्यंत ने इनेलो की बनती हुई सरकार को खो दिया। दुष्यंत का खुद के कार्यक्रमों में विरोध हो रहा है। इसकी सभाओं में विरोध की आवाजें उठती हैं। जेजेपी का कार्यकर्ता जिन्हें बहला फुसला कर इनेलो से अलग किया गया था वे परेशान हो चुके हैं। उन्हें स्टेज पर बैठने के लिए जगह भी नहीं मिलती। इसलिए जेजेपी का कार्यकर्ता है। वह इनेलो पार्टी में वापस लौट रहा है।
ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरकार है ही नहीं। क्योंंकि इनको जन सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ पैसे की लूट मचा रहे हैं। सिर्फ यही देखा जा रहा है कि किस तरह से पैसे को लूटा जाए। यह केवल नफरत फैलाकर वोट ले रहे है। मुख्यमंत्री आवास खाली पड़ा रहता है। कोई भी व्यक्ति वहां पर नहीं जाता। क्योंकि, किसी भी व्यक्ति की सुनवाई नहीं हो रही है। जहां तक जन संवाद कार्यक्रम की बात है तो पुलिस की मदद से ही यह गांव में घुस पा रहे हैं। वहां भी इनके विरोध हो रहे हैं।
केसीआर ने मुझे बीआरएस को एनडीए में शामिल करने का अनुरोध किया था : पीएम मोदी
भाजपा ने कांग्रेस और न्यूजक्लिक के चीन कनेक्शन पर उठाया सवाल, गांधी परिवार को बताया 'चाइनीज गांधी'
पारुल ने चीन में लहराया तिरंगा, 5,000 मीटर की रेस में जीता गोल्ड
Daily Horoscope