नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में दलित महिला के साथ गैंग रेप और दरिंदगी की
खबर ने पूरे देश को एक बार फिर से निर्भया कांड की याद दिला दी है।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैवानियत को देखकर हैरान है। महिला के
शरीर पर 15 जगह चोटें मिलीं, चेहरे की हडि्डयां गायब पाई गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि
महिला के साथ रेप करने के बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में कोई
नुकीली चीज डाल दी। महिला के सिर की कई हडि्डयां बुरी तरह टूटी हुई थीं।
डॉक्टरों के अनुसार किसी भारी पत्थर से उसके सिर को कई बार कुचला गया होगा।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि आरोपियों ने महिला के शरीर से उसकी आहार
नली भी निकाल ली थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि महिला
के चेहरे, जीभ, आंखों, कानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था।
बता दें,9 मई से लापता होने के दो दिन बाद 11 मई को रोहतक के आईएमटी
ग्राउंड में इस 23 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। उसके शव को
इतनी बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया गया था कि लाश की शिनाख्त करना असंभव हो
गया था। शव के पास पडे कपडों से महिला की पहचान हो सकी।
हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सुमित(24 वर्ष) और विकास(28 वर्ष) को
गिरफ्तार किया है। सुमित ने पुलिस को बताया कि उस दलित लडकी ने शादी से
इनकार कर दिया था। इसके बाद ही उसने अपने दोस्त विकास के साथ उसका अपहरण
किया और फिर बलात्कार किया। उसकी पहचान छुपाने के लिए हमने उसके चेहरे को
पत्थरों से कुचल दिया था।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope