• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मिसाइल बनवाना चाहता था राम रहीम, रची थी यह खतरनाक साजिश!

रोहतक। रेप केस में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गुरमीत राम रहीम के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राम रहीम ने 16 साल पहले एक खतरनाक साजिश रची थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार गुरमीत राम रहीम मिसाइल बनाकर सुपरपॉवर बनना चाहता था लेकिन उसका सपना पूरा नहीं हो पाया। ज्ञातव्य है कि डेरे की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से भारी संख्या में हथियार बरामद हुए थे। इससे पता चलता है कि राम रहीम को हथियारों का शौक था।

बताया जाता है कि गुरमीत राम रहीम अपने साथ एक पिस्टल रखता था। न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार राम रहीम तो बम और मिसाइलों का जखीरा जुटाना चाहता था। अगर वह कामयाब हो जाता तो पता नहीं क्या होता। कैथल निवासी वीरेन्द्र ने इस बात का खुलासा किया। 16 वर्ष पहले वीरेन्द्र जब स्कूली छात्र था तो वह सुर्खियों में आ गया था। ज्ञातव्य है कि स्कूल के समय में वीरेन्द्र ने मिसाइल और नए तरह के टैंक के मॉडल तैयार किए थे। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी साइंस एक्जिबिशन में रखे वीरेन्द्र के मॉडल देखे थे और उनकी काफी तारीफ भी की थी। इस दौरान वीरेन्द्र के मिसाइल मॉडल्स की जमकर चर्चा हुई थी।

उसी दौरान गुरमीत राम रहीम भी चर्चा में था। उस समय उसके सितारे बुलंदियों में थे। गुरमीत राम रहीम ने जब वीरेन्द्र और उसके मिसाइल मॉडल्स की चर्चा सुनी तो उसने अपने लोगों से वीरेन्द्र को डेरा आश्रम के स्कूल में दाखिला लेकर रिसर्च पर काम करने का ऑफर दिया। वीरेन्द्र ने आश्रम के स्कूल में दाखिला ले लिया और अपने रिसर्च पर काम करना शुरू कर दिया। वीरेन्द्र के लिए कोई फीस नहीं थी। राम रहीम ने वीरेंद्र को अपने आश्रम में खास दर्जा दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurmeet ram rahim wants to make missile to become Super Power
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurmeet ram rahim, dera sacha sauda, ram rahim wants to make missile, ram rahim wants to become super power, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved