• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिरासत में लिए गए राम रहीम, रेप केस में दोषी करार

चंडीगढ। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया गया है। राम रहीम के मामले पर अब 28 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को पुलिस हिरासत में लिया गया है। अब राम रहीम को कोर्ट से सीधे जेल ले जाया जाएगा। इससे पहले फैसला पढते वक्त कोर्ट रूम में सिर्फ स्टाफ, वकील और डेरा चीफ राम रहीम ही मौजूद थे। रिहायशी इलाकों की बिजली काट दी गई है, प्रशासन ने एतिहातन बिजली काटी। बाबा राम रहीम का काफीला सडक मार्ग से होता हुआ सिरसा से पंचकूला पहुंचा। ज्ञातव्य है कि गुरमीत राम रहीम 800 गाडियों के काफीले के साथ सिरसा से पंचकूला के लिए सुबह निकले थे। वहीं पूरे रास्ते सडक के किनारे डेरा समर्थक लाइन लगाकर खडे थे। जब काफिला सिरसा से निकला था तो कुछ समर्थक राम रहीम के काफीले के आगे लेट गए थे। बाद में समर्थकों को वहां से हटाया गया। इस बीच कुछ समर्थकों के बेहोश होने की भी खबर है।

ज्ञातव्य है कि पहले खबरें आ रही थी कि राम रहीम हेलिकॉप्टर से कोर्ट पहुंचेगे। खबर है कि बीच रास्ते में उनके काफिले की 3 गाडियां आपस में टकरा गईं, हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। वहीं अंबाला में डेरा प्रमुख के समर्थकों और पुलिस के बीच में झडप हो गई। दरअसल पुलिस यहां से समर्थकों को हटाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान कुछ समर्थक पुलिस से भिड गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dera Chief Gurmeet Ram Rahin reach Panchkula, Verdict over rape case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: verdict on dera chief in rape case, gurmeet ram rahim, ram rahim reach panchkula, verdict on dera chief over rape case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved