तावड़ू। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरावली की गोद में बसा तावडू क्षेत्र अपने मेहनती, स्वाभिमानी और संघर्षशील लोगों के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। सन् 1857 की आजादी की प्रथम लड़ाई से लेकर आजादी मिलने तक के संघर्ष में यहां के लोगों ने जो भूमिका निभाई, वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
मुख्यमंत्री रविवार को सोहना विधानसभा के तावडू की अनाज मंडी में विकसित सोहना-तावडू विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी दी और कहा कि यह पावन पर्व है हमें लॉर्ड शिवा के दर्शन करने, उनके जीवन दर्शन से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। महाशिवरात्रि हमें यह सिखाती है कि जब जीवन में अंधकार बढ़े तब आत्म चिंतन का दीप जलाओ। उन्होंने कहा कि यह शिवरात्रि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति, साहस और सफलता प्रदान करे, साथ ही आपके हर प्रयास में ऊर्जा हो और निर्णय में विवेक हो, हर दिन में आशा का उजाला हो।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले 47 करोड़ 36 लाख रुपये लागत की 16 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए। इनमें 21 करोड़ 77 लाख 25 हजार रुपये लागत के 11 उद्घाटन और 25 करोड़ 58 लाख 58 हजार रुपये की लागत के 5 शिलान्यास शामिल हैं। सैनी ने कहा कि तावड़ू सोहना विकास रैली में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि आपका भाजपा सरकार की नीयत, नीति और जन-कल्याणकारी योजनाओं में गहरा विश्वास है। इसी विश्वास के बल पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार जनसेवा का अवसर मिला है, उन्होंने कहा कि वह पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि सोहना हलके के विकास को गति देने के लिए 11 वर्षों के कार्यकाल में 62 सीएम अनाउंसमेंट हुई। इनमें से 49 का काम पूरा हो चुका और 13 का काम प्रगति पर है। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने इस हलके में विकास कार्यों पर पिछले 11 वर्षों में 1 हजार 515 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 222 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 3 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। तावडू खण्ड के 54 गांवों में 40 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल के भूमिगत जलाश्यों के निर्माण एवं उनको पाईप लाईन से जोड़ने का काम किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र- 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि आगामी 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार ने प्रदेश का बजट आम आदमी का बजट बनाने के लिए सभी हितधारकों से परामर्श किया है। परामर्श के आधार पर ही सरकार नया बजट तैयार कर रही है। इसके माध्यम से सबका साथ-सबका विकास का नारा धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान 3.0 नॉन स्टॉप बीजेपी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने पेंशन को लेकर आमजन को गुमराह करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज बयान देते फिर रहे हैं, पहले वो खुद के गिरेबां में झांके कि उनके राज में 6-6 महीनें पेंशन नहीं मिलती थी। बीजेपी सरकार ने पिछले 11 साल में 2200 रुपये पेंशन बढ़ाई है। पेंशन को लेकर बुजुर्गों को किसी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा बुजुर्गों के उपचार के लिए चलाई गई योजना का भी जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में हैं। आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिये गये हैं। गरीब परिवारों को 'मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी' के तहत 14 शहरों में 15 हजार 765 गरीब परिवारों प्लॉट दिए हैं। 'मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण' के तहत ग्राम पंचायतों में 12 हजार 31 प्लॉट दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। 'आयुष्मान भारत-चिरायु योजना' में लगभग 26 लाख मरीजों का 4 हजार 126 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। प्रदेश सरकार ने किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की है। सरकार की तरफ से 11 फरवरी को 17 जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर्स का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के खुलने से अब 22 जिलों में कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज और आसान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार रोज़गार देने के कार्य भी पूरी पारदर्शिता और बिना पर्ची खर्ची कर रही है। जबकि पिछली सरकारों में क्या हाल थे, सभी को पता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। गत जुलाई मास में कॉमन पात्रता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। इसी तरह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं की मदद के लिए हरियाणा ओवरसीज एंप्लॉयमेंट सेल बनाया। पिछले दिनों विदेश सहयोग विभाग ने विदेशों में काम करने के लिए 390 युवाओं को ऑफर लेटर दिलवाये हैं। आज के दिन 7 हजार 500 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए वेकेंसी पोर्टल पर लाइव हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम तेजी से कर रही है। साथ ही उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम हरियाणा को सबसे पहले विकसित राज्य बनाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक व विधायक तेजपाल तंवर ने रैली में पहुंचे गणमान्य अतिथियों और विशाल जनसमूह का स्वागत किया।
इस अवसर पर पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व मंत्री संजय सिंह, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, नूंह के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व विधायक एवं प्रभारी राजकुमार बोहरा, संदीप जोशी, जाकिर हुसैन, चांद मोहम्मद, फाउंडेशन चेयरपर्सन पायल कनोडिया, प्रदीप सैनी भी मौजूद थे।
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 50 हजार से अधिक मिलेगा वेतन
धुरंधर-2 की फाइनल मिक्सिंग में लगे 30 घंटे, बिना नींद लिए पूरी मेहनत के साथ काम किया गया पूरा
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
दोस्ती के रिश्ते को अनमोल मानते हैं अनुपम खेर, शेयर की अपने नए दोस्त के साथ सेल्फी
नेशनल पेट डे पर कुब्रा सैत ने मजेदार अंदाज़ में जताया अपनी पेट शिफू सैत के प्रति प्यार
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 विटिडसर्न को हराकर फाइनल में बनाई जगह
गुवाहाटी में रजवाड़ों की ललकार : राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, हार के जबड़े से जीत छीन ले गए जुरेल और वैभव सूर्यवंशी
संगीत जगत में चिंता की लहर : दिग्गज गायिका आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
नुशरत भरुचा की छोरी 2 ने डर को सामाजिक संदेश में बदलते हुए एक मजबूत भविष्य की नींव रखी
'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात
राशिफल 10 अप्रैल 2026: मेष समेत इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मां डाट काली मंदिर में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी शुरू, रंग-रोगन से लेकर विशेष पूजा का विशेष इंतजाम
'हर दिन नए विचार…' बिग बी ने डिजिटल युग में बढ़ते मानसिक दबाव पर लिखा ब्लॉग
मासिक कालाष्टमी: कालभैरव की पूजा-अर्चना का विशेष दिन, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव, जानें कब तक रहेगा असर
11 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की नवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल
सुरों की दुनिया में शोक : नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली

'ईरान के साथ शर्तों पर नहीं हो सकता फैसला, ये सीख ले अमेरिका', पूर्व ईरानी विदेश मंत्री जरीफ

इराक ने अमेदी को चुना राष्ट्रपति, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने दी बधाई
राशिफल 13 अप्रैल 2026: वरुथिनी एकादशी पर जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा सोमवार
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
मेकअप में और खराब लगती हूं, नेहा शर्मा ने खुद पर किया मजेदार कमेंट
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदम... रुपाली गांगुली ने जताई खुशी
अभिनेत्री सोमी अली ने दिवंगत दिव्या भारती की ईमानदारी और बेबाकी को किया याद
स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा भास्कर, अपने ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा
'इन यादों को किसी चीज से नहीं बदल सकती', सिब्लिंग्स डे पर शमिता संग यादें साझा कर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी
अंजना सिंह के लिए दोस्त ही हैं परिवार, 'लेडी बॉक्सर' की टीम के साथ शेयर किया खास बॉन्ड
चिकनगुनिया और डेंगू में है फर्क: जानिए लक्षण, रोकथाम और घरेलू उपाय
ऐसे करें गर्मियों में हरे धनिए का सेवन, दोगुने हो जाएंगे फायदे
गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम, शरीर को राहत तो मन को करे शांत
वात प्रकृति वाले के लिए चावल का सेवन वरदान या नुकसान, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदे
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
तनाव से राहत के साथ पाचन मजबूत करता है त्रिकोणासन, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
गर्भावस्था में हाथ, पैर या चेहरे में सूजन? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है बकासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगी राहत
मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, दिमाग को बनाएं मजबूत और खुशहाल
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है तैराकी, जानें इसके पीछे का विज्ञान
देखें आज 12/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope