• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Husband commits suicide after killing wife in Kurukshetra; two children orphaned - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दबखेड़ा गांव में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद गांव के तालाब (जोहड़) में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस सोमवार तड़के मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। गोताखोरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान रणदीप सिंह (35) और उसकी पत्नी निशा (32) के रूप में हुई है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल और मैसेज आ रहे थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन की आशंका जताई जा रही है। साथ ही विदेशी नंबर से कॉल आने और पैसे ट्रांसफर किए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह के अनुसार, घटना से एक दिन पहले रणदीप उनसे मिला था और पत्नी से तलाक लेने की बात कही थी। वह थाने भी गया था, लेकिन वहां कोई नहीं मिलने पर वापस लौट आया। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि दंपती के बच्चों के अनुसार उनके बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ था और वे रविवार को गुरुद्वारे भी गए थे।
मामले में एसएचओ जगदीश टामक ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं, लेकिन हत्या और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Husband commits suicide after killing wife in Kurukshetra; two children orphaned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: husband commits, suicide, killing wife, kurukshetra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved