• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सावित्री बाई फुले ने विषम परिस्थितियों में महिला शिक्षा के लिए अलख जगाई: दुष्यंत

Savitri Bai Phule raised the fire for women education in adverse circumstances: Dushyant - Kaithal News in Hindi

कैथल। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने विषम परिस्थितियों में महिला शिक्षा के लिए अलख जगाने का कार्य किया। उनके प्रयासों से देशभर में महिलाओं को शिक्षा देने की क्रांति का सूत्रपात हुआ था। हम सभी को माता सावित्री बाई फुले के दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए। उपमुख्यमंत्री माता सावित्री बाई फुले की प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने माता सावित्री बाई फुले के नाम से बनने वाले हॉल के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। नगर पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पास करने के बाद शहर के एक चौक का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम से रखने की बात भी कही।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर रही है। राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं को चाहिए कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद स्वयं आगे आकर कार्य करें और अपने अधिकारों की रक्षा करें। ग्रामीण आंचल में शिक्षा के और अधिक अवसर बढ़ाने के लिए ई-लाईब्रेरियां स्थापित की जा रही है। इस महत्वकांक्षी योजना को देशभर में भी लागू करने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।
उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में सती प्रथा व अन्य कुरीतियां फैली हुई थी। इन कुरीतियों को महापुरुषों ने संघर्ष करके दूर करने का कार्य किया है। माता सावित्री बाई फुले के संघर्ष के परिणाम स्वरूप महिलाओं को शिक्षा के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सर्व प्रथम महिलाओं के लिए जो शिक्षा का मंदिर बनाया था, उस शिक्षा के मंदिर से देश में क्रांति शुरू हुई।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे आ रही हैं। हरियाणा प्रदेश में दिन-प्रतिदिन महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। खेल, शिक्षा में हरियाणा ने अलग पहचान बनाई है। प्रदेश की बेटी कल्पना चावला व साक्षी मलिक जैसी अनेक महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने उपस्थित जन से आह्वान किया कि वर्तमान समय के अनुसार शिक्षा ग्रहण करें, ताकि जिंदगी में सफलता हासिल हो सके। हरियाणवी संस्कृति को संजोकर रखना है, आने वाली पीढ़ी को हमारी स्वर्णिम संस्कृति से रूबरू करवाने हेतु हम सबने प्रयास करने हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Savitri Bai Phule raised the fire for women education in adverse circumstances: Dushyant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: savitri bai phule, women education, dushyant chautala, dushyant chautala deputy cm, kaithal, haryana, jjp, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved