• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध रास्तों के निर्माण मामले में भगोड़े 2 आरोपी गिरफ्तार, 50-50 हजार रुपये का था इनाम

Two fugitives arrested in illegal road construction case, carrying a reward of Rs 50,000 each - Gurugram News in Hindi

खास खबर। गुरुग्राम राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार एवं अवैध गतिविधियों से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबिर पुत्र रहमान निवासी बसई मेव, जिला नूंह तथा शौकत अली पुत्र रहमान निवासी बसई मेव, जिला नूंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
जांच में सामने आया कि आरोपियों साबिर, शौकत अली तथा नामजद आरोपी हनीफ उर्फ हन्नाह, जो उस समय ग्राम पंचायत बसई मेव का सरपंच था, ने वन विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग एवं चकबंदी विभाग नूंह के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा खनन माफिया के साथ कथित मिलीभगत कर गांव बसई मेव की सीमा में वन विभाग एवं ग्रामीणों की जमीन पर अवैध रूप से दो रास्तों का निर्माण कराया।
जांच के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन साबिर और शौकत अली गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद फरार हो गए। इसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा 20 नवंबर 2025 को दोनों को उद्घोषित अपराधी (P.O.) घोषित किया गया था। उनकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी।
SV&ACB टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। ब्यूरो द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा यह कार्रवाई FIR No. 18, दिनांक 01.06.2025 में की गई, जिसमें BNS सहित IPC, Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, Environment (Protection) Act, Punjab Land Preservation Act (PLPA) तथा Prevention of Corruption Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two fugitives arrested in illegal road construction case, carrying a reward of Rs 50,000 each
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram vigilance proclaimed offenders arrest, sabir shaukat ali nuh corruption case, rs 50000 reward proclaimed offenders caught, state vigilance bureau gurugram news, nuh basai meo accused arrest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved