• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंत्री ओपी धनखड़ के निर्देश पर सर्वश्रेष्ठ गांवों का दौरा करेगें उच्चाधिकारी

officers will visit the best villages in fatehabad on the instructions of mainister OP Dhankar - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद।जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को जिला के सर्वश्रेष्ठ गांवों ढिंगसरा, धांगड़, ढांड, नागपुर आदि अन्य गांवों का प्रदेश के विभिन्न जिलों के उच्चाधिकारी दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के अधिकारी जिला के विभिन्न गांवों में चल रहे चहुंमुखी विकास तथा ग्राम सचिवालयों के निर्माण, गृभित योजना, गौरव पट्ट निर्माण तथा गौरव गाथा आदि योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे और अपने-अपने जिलों में भी इन योजनाओं को क्रियांवित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे कृषि एवं विकास पंचायत मंत्री ओपी धनखड़, वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी के आदेशों अनुसार अधिकारी जिला के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेंगे। डीडीपीओ ने बताया कि झज्जर जिला के गांव में निमाणा में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त, डीडीपीओ, डिप्टी सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विकास एवं पंचायत, ग्रामीण विकास, सतत ग्रामीण विकास आदि योजनाओं से संबंधित विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें जिला फतेहाबाद की कृषि मंत्री तथा प्रधान सचिव ने सराहना की और अन्य जिला के अधिकारियों को फतेहाबाद जिला का अनुसरण करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-officers will visit the best villages in fatehabad on the instructions of mainister OP Dhankar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: officers will visit the best villages, fatehabad latest news, instructions of mainister, op dhankarm, हरियाणा सरकार, haryana minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved