• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

Three arrested including main accused Rohit Katia in Charkhi Dadri firing case, six policemen suspended - Charkhi Dadri News in Hindi

चरखी दादरी । हरियाणा में चरखी दादरी शहर सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित कातिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) के छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। डीएसपी धीरज कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी बौंद-कलानौर लिंक रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार से उतरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की एक गोली पुलिस के सरकारी वाहन के बंपर पर लगी।
पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एफएसएल टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार फायरिंग की मूल घटना में सात लोग घायल हुए थे। डीएसपी ने बताया कि इनमें से छह घायलों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। फतेहगढ़ निवासी अमित के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज हैं। विजय उर्फ सन्नी पर छह, अंकित पुत्र सतबीर पर पांच, जबकि कृष्ण, कीर्तिमान और सूरजमल पर एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है। घायल अंकित पुत्र सुरेश का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
फायरिंग की वारदात कोर्ट परिसर से निकलने के बाद करीब 50 मीटर दूर सिटी थाने के सामने हुई थी। कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा की जिम्मेदारी क्यूआरटी टीम की होती है। इसी लापरवाही के चलते एसपी ने मुख्य गेट पर तैनात छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three arrested including main accused Rohit Katia in Charkhi Dadri firing case, six policemen suspended
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: charkhi dadri firing case, rohit katia, charkhi dadri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, charkhi dadri news, charkhi dadri news in hindi, real time charkhi dadri city news, real time news, charkhi dadri news khas khabar, charkhi dadri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved