• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने के लिए ईज ऑफ लिविंग पर काम कर रहा हैः खट्टर

Haryana working on Ease of Living to increase Happiness Index: Khattar - Charkhi Dadri News in Hindi

चरखी दादरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की है। जन संवाद कार्यक्रम सरकार आपके द्वार की ही एक पहल है, ताकि मौके पर जाकर ही शिकायतों का निवारण किया जा सके। मनोहर लाल चरखी दादरी में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लगभग 150 शिकायतें रखी गई। जो सिंचाई विभाग, विकास एवं पंचायत, पुलिस, स्वास्थ्य, शहरी स्थानीय निकाय, जन स्वास्थ्य, बिजली निगम आदि से संबंधित रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक शिकायतकर्ता को धैर्यपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 5 जन संवाद कर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। यह छठा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ लिविंग की दिशा में बढ़ते हुए हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाना ही सरकार का ध्येय है। यह तभी संभव होगा जब नागरिकों का जीवन सुगम होगा। प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहाकि पहले नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओें और शिकायतों के लिए चंडीगढ़ तक आना पड़ता था। उस समय यह ध्यान आया कि क्यों न ऐसी प्रणाली विकसित की जाए जिससे लोगों को चंडीगढ़ तक न आना पड़े। हर समस्या का निदान भी त्वरित संभव हो सके। इसी सुशासन के संकल्प के साथ ही राज्य सरकार ने सीएम विंडो शुरू की।
उन्होंने कहा कि आम जनता से संवाद स्थापित करने के लिए सीएम विंडो बेहद कारगर साबित हो रही है। अब तक सीएम विंडो के माध्यम से 13 लाख से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा का सामाधान किया गया है। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधायक सोमबीर सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana working on Ease of Living to increase Happiness Index: Khattar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, ease of living, happiness index, cm manoharlal khattar, cm haryana, charkhidadri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, charkhi dadri news, charkhi dadri news in hindi, real time charkhi dadri city news, real time news, charkhi dadri news khas khabar, charkhi dadri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved