चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आने वाले समय में वे एक नव हरियाणा का निर्माण कर इसे विकसित देशों की तर्ज पर एक मॉडल विकसित राज्य बनाना चाहते हैं ताकि देश व विदेश में हरियाणा की एक अलग पहचान बने। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी महत्वूर्ण है क्योंकि वे समाज निर्माण के उत्तरदायित्व को समझते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ व जानकारी गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां अपने निवास स्थान पर 7-स्टार इन्द्रधनुष योजना के तहत प्रदेश की 5 व 6-स्टार रेटिंग से सम्मानित 78 पंचायतों के संरपंचों को सम्बोंधित कर रहे थे।स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली पंचायतों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आपने दूसरी पंचायतों के लिए भी एक प्रतियोगी भाव पैदा किया है और निश्चित रूप से आप उनके लिए प्रेरणा बनेंगे। यह प्रतियोगिता कायम रहे इसके लिए समाज सुधार व समाज निर्माण महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जब 2014 में प्रदेश की सत्ता संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो उस समय उनके मन में पहले की सरकारों की तुलना में हरियाणा में कुछ अलग करने का भाव पैदा हुआ था और इसी भाव के चलते उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन करने के नाते ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी देने की शुरूआत की थी जिसका दायरा मौजूदा समय में बढक़र 37 विभाग तथा 450 सेवाओं तक पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी पंचायत का मामला भी उनके इसी भाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अगर नेतृत्व पढ़ा-लिखा है, किसी भी प्रकार का डिफॉल्टर नहीं है, घर में शौचालय है तथा अपराधिक प्रवृति का नहीं है तो निश्चित रूप से वह समाज को एक अच्छा नेतृत्व दे सकता है। यही कारण है कि आज आप सब हरियाणा के लिए नहीं बल्कि दूसरें राज्यों के लिए भी एक उदाहरण हैं।उन्होंने कहा कि अंत्योदय केन्द्र, सरल केन्द्र, अटल सेवा केन्द्र तथा ग्राम सचिवालयों के सांझा सेवा केन्द्रों पर इनकी जानकारी उपलब्ध है। पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधि जड़-मूल स्तर पर इनकी जानकारी गरीब से गरीब व्यक्ति तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope