• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद सैलजा ने असम सीएम की टिप्पणी पर की कड़ी निंदा, कहा-दलित सम्मान पर आघात बर्दाश्त नहीं

MP Selja Strongly Condemns Assam CMs Remarks; Says Assault on Dalit Dignity Will Not Be Tolerated - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न केवल एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता का अपमान है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मूल भावना और राजनीतिक शिष्टाचार पर भी सीधा आघात है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो देश के एक प्रतिष्ठित दलित नेता हैं और जिनका सार्वजनिक जीवन पांच दशकों से अधिक का रहा है, उनके प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सांसद ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की बयानबाजी भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती है और यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। सांसद सैलजा ने कहा कि आज जब देश के सामने अनेक गंभीर मुद्दे हैं और कांग्रेस पार्टी उन पर सरकार से जवाब मांग रही है, तब सत्तारूढ़ दल के नेता मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह उनकी घबराहट और वास्तविक मुद्दों से बचने की प्रवृत्ति को दर्शाता है। कुमारी सैलजा ने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत एवं अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। सांसद कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित समाज के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और ऐसे किसी भी कृत्य का पुरजोर विरोध करती रहेगी।
हरियाणा में किसानों के साथ हो रहा अन्याय तुरंत रोका जाए – कुमारी सैलजा
हरियाणा में गेहूं खरीद को लेकर पैदा हुई गंभीर स्थिति पर कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक-एक दाना खरीदने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। मंडियों में किसान कई दिनों से अपनी फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा है कि चरखी दादरी, फतेहाबाद, रोहतक और नरवाना सहित कई जिलों में हजारों क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। सरकार नमी और तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर किसानों को गुमराह कर रही है, जिससे किसान मजबूर होकर अपनी उपज प्राइवेट खरीदारों को कम कीमत पर बेचने को विवश हो रहे हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि किसानों को कमजोर करने की एक सोची-समझी नीति का हिस्सा प्रतीत होती है। मंडियों के बाहर लंबी कतारें, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जाम और किसानों की बढ़ती चिंता इस बात का प्रमाण है कि सरकार पूरी तरह विफल रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि तुरंत सभी मंडियों में सरकारी खरीद शुरू की जाए, किसानों की फसल रूस्क्क पर बिना किसी बहाने के खरीदी जाए, मंडियों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, किसानों को हो रही देरी के लिए मुआवजा दिया जाए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Selja Strongly Condemns Assam CMs Remarks; Says Assault on Dalit Dignity Will Not Be Tolerated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, sirsa mp, assam chief minister, mallikarjun kharge, controversial statement, dalit respect, political ethics, congress, haryana wheat procurement, farmer distress, agricultural policy, market queues, compensation, congress party support, democratic values, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved