चंडीगढ़ । अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंबई क्या शिवसेना का खानदानी प्रदेश है, क्या उनके पिता का प्रदेश है? मुंबई भारत का हिस्सा है कोई भी वहां जहां सकता है। जो इस प्रकार की धमकियां देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आप किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कंगना ने संजय राउत को दिया था ये जवाब
कंगना ने एक बार फिर से शिवसेना नेता संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ने ट्वीट कर खुद को एक मराठा बता दिया है। उन्होंने किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पे कहती हूं हॉ मैं मराठा हूं ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?
कंगना के बयान पर संजय राउत ने किया था पलटवार
कंगना रनौत के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत प्रेस कांफ्रेंस की।
उन्होंने कहा कंगना जी ने महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई
ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के
भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये
कौन से नीति-नियम में है।
उन्होंने कहा कंगना को धमकी कौन
देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता
हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध
होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है
क्या?
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को मिली उम्र कैद की सजा
PAN को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी
सबरीमाला से 62 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी
Daily Horoscope