चंडीगढ़। हरियाणा में जीएसटी लागू होने के बाद हरियाणा का
टैक्स बेस बढ़ा है। जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा का प्रति व्यक्ति पूंजी
राजस्व संग्रह देश में सबसे ज्यादा है। पिछले 3 महीनों में ही हरियाणा
देश में ई-वे बिलों के सृजन में चौथे स्थान पर है। इसके साथ ही हरियाणा
सबसे ज्यादा जीएसटी एकत्र करने वाला देश का 5वां राज्य है।यह जानकरी कैप्टन अभिमन्यु ने आज यहां पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने
बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद हरियाणा में 1.85 लाख नये डीलर्स के
पंजीकरण के बाद 82.22 प्रतिशत बढोतरी हुई है। जीएसटी की शुरूआत से पहले
हरियाणा में वैट, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर के तहत करदाता 2.25 लाख
थी, वहीं आज डीलरों की संख्या लगभग 4.10 लाख है। उन्होंने कहा कि जीएसटी
में डीलर्स के अनिवार्य पंजीकरण की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर
दी गई है। इसी प्रकार जीएसटी के तहत, हरियाणा में करदाताओं द्वारा रिटर्न
दाखिल करने का अनुपालन राष्टï्रीय औसत से लगातार 5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत
अधिक रहा है, जोकि 98.27 प्रतिशत है और यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम व्यापारियों के सहयोग और विभाग के अधिकारियों की
कार्यकुशलता को दर्शाता है। अप्रैल और मई, 2018 के दो महीनों में 21.37 करोड़ रुपये
जुर्माना लगाया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope