चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी भाषा सिखाने पर जोर देने के लिए 'आई एम नॉट अफ्रेड ऑफ इंग्लिश यानी मैं अंग्रेजी से नहीं डरता हूं' नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शनिवार को इस अभियान को शुरू करने की घोषणा की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का मकसद अंग्रेजी सीखने, लिखने और बोलने में विद्यार्थियों की मदद करने के लिए अध्यापकों की क्षमता का विकास करना है।
उन्होंने कहा, "अभियान की शुरुआत करने के लिए 1,000 वाक्यों व मुहावरों की एक पुस्तिका तैयार की गई है। इसमें प्राथमिक स्तर की पढ़ाई के लिए सभी पांच श्रेणियों के लिए प्रत्येक श्रेणी के 200 वाक्य हैं।"
उन्होंने कहा, "हर कक्षा में विद्यार्थियों को रोजाना एक वाक्य (10 महीने तक कम से कम 20 वाक्य प्रति महीना) सिखाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) और एक बीआरपी(ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) को प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रकार पहली कक्षा से लेकर ग्रेजुएट तक विद्यार्थी 1,000 वाक्य सीखने में सक्षम होंगे।"
उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा और सुनने व बोलने कौशल सुधारने के लिए राज्य में चयनित मॉडल संस्कृति विद्यालयों में छह भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे राज्य के अन्य विद्यालयों में भी भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope