चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरूस्त है, अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तरह से सक्षम है। हरियाणा सरकार द्वारा अपराधों की सूचना के लिए डायल 100 जारी किया गया था, अब पूरे देश में केन्द्र सरकार की तरफ से डायल 112 जारी किया गया है। सरकार की इस योजना से अपराधों और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री करनाल में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह में ही हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, आईजी योगेन्द्र नेहरा व पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भोरिया से बैठक करके डॉक्टर राजीव गुप्ता के मर्डर की घटना की जानकारी ली और इस मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि डॉक्टर राजीव गुप्ता की हत्या पर गहरा दुख है। इस घटना के पीछे क्या मामला है, इसके लिए वह स्वयं गत रात्रि से ही पुलिस अधिकारियों के सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि उनको डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
एक प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था दुरूस्त है, ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिये हैं, परन्तु पहले की अपेक्षा अब चोरी, छिना झपटी की वारदातों में कमी आई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने के लिए नई भर्तियां की हैं और पुलिस को आधुनिक उपकरण भी दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता पुलिस को अपराधों की जानकारी दे सके, इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा डायल 100 आरम्भ किया था, इस नम्बर पर लोगों ने जानकारी देनी आरम्भ की थी, परन्तु कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने सारे देश के लिए डायल 112 आरम्भ किया है, अब कोई भी व्यक्ति डायल 112 करके अपराध होने की सूचना दे सकता है, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा अलग से फोर्स व उपकरण जैसी सुविधा मुहैया करवाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope