• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Haryana : हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार, ओमप्रकाश चौटाला के भाई ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें लिस्ट

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाली मनोहर खट्टर सरकार ने 18 दिनों की देरी के बाद गुरुवार को पहला मंत्रिमंडलीय विस्तार करते हुए उसमें 10 विधायकों को शामिल किया है। इन मंत्रियों में सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के एक विधायक, एक मात्र महिला और एक निर्दलीय शामिल हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मिलाकर 14 सदस्य हैं, जिनमें से दो पद भविष्य में विस्तार के लिए रखे गए हैं।

राज्यपाल सत्यदेव नरायन आर्य ने यहां राजभवन में लगभग एक घंटे तक चले सामान्य समारोह में छह कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को शपथ दिलाई।

सरकार में अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (65) के अलावा भाजपा के आठ मंत्री हैं। खट्टर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है।

मंत्रिपरिषद में अंबाला कैंट से छह बार विधायक रहे अनिल विज (पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और तीन बार से विधायक कंवर पाल गुज्जर (अन्य पिछड़ा वर्ग) और भाजपा के दलित चेहरा बनवारी लाल (पूर्व राज्यमंत्री) हैं। खट्टर और विज पंजाबी समुदाय से आते हैं।

मंत्रिमंडल के दो अन्य सदस्यों में भाजपा के दो बार विधायक रहे मूल चंद शर्मा और पहली बार विधायक बने जे.पी. दलाल हैं।

मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री भाजपा की कमलेश धांडा (जाट समुदाय) हैं। राज्य में 28 प्रतिशत जाट जनसंख्या है। उनके पति नरसिंह धांडा भी पूर्व मंत्री रहे हैं। जजपा के धनक को राज्यमंत्री के तौर पर शामिल किया गया है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cabinet expansion in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm manohar lal khattar, manohar lal khattar, bjp, cabinet expansion in haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved