भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को भिवानी के गांव कैरू में स्थित चिंकारा प्रजनन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में चिंकारा प्रजाति के संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिंकारा प्रजनन केंद्र शानदार है। हम इसे पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कैरू में जन संवाद के दौरान कहा कि किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ओलावृष्टि व बेमौसमी बारिश सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को जो नुकसान हुआ है सरकार उसका मुआवजा देगी। बेमौसमी बरसात से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आगामी माह में मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1980 में उन्होंने समाज सेवा के लिए घर छोड़ा था। समाज के लिए काम करना कोई आसान नहीं है, मन साफ हो तो रास्ते खुल जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने नौकरी लगने के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि इस गांव में 61 युवाओं को रोजगार मिला है। लोगों से पूछा कि क्या किसी को नौकरी के लिए पैसा तो नहीं देना पड़ा। इस पर एक व्यक्ति ने खड़े होकर बताया कि मेरिट के आधार पर उनका बेटा भर्ती हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहाकि कैरू में दोनों पंचायतों को 48 लाख रुपए की ग्रांट विकास कार्यों के लिए जारी की जा चुकी है। अगले साल 1 करोड़ 90 लाख की ग्रांट दोनों पंचायतों को दी जाएगी। यदि आबादी एक हजार बढ़ जाती है तो इसमें 20 लाख रुपए और बढ़ जाएंगे। इस गांव में 170 लोग आयुष्मान योजना का लाभ ले चुके हैं और इनके इलाज पर 26 लाख का खर्च हुआ है।
नारी अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत
NIA ने अमृतसर, चंडीगढ़ में एसएफजे प्रमुख पन्नू की संपत्ति जब्त की
दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी को उकसाने के लिए पीएम के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, जांच की मांग
Daily Horoscope