• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गुजरात चुनाव : पीएम मोदी आज सूरत में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सूरत में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि रविवार रात को प्रधानमंत्री रेली में भाग लेने के लिए सडक के रास्ते सूरत पहुंचे थे। इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने गुजरात के भरूच, सुरेंद्रनगर और राजकोट में जनसभा को संबोधित किया। आपको बता दें कि राज्य में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दल पार्टी प्रटार के लिए अपनी पूरी ताक़त झोके हुए है। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि जो लोग बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध कर रहे हैं, उन्हें बैलगाड़ी से यात्रा करनी चाहिए। मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कांग्रेस ने 1.1 लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना की निंदा की है। मोदी ने इस परियोजना को बहुत नगण्य लागत वाला बताया है। बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद को मुंबई से जोड़ेगी, इसे जापान द्वारा बनाया जाएगा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भी इस परियोजना को चाहती थी, लेकिन हासिल करने में नाकाम रही और इस वजह से अब विरोध कर रही है। नर्मदा के तट पर गुजरात शहर के निकट अमोद सुगर फैक्ट्री के पास एक चुनावी सभा में मोदी ने कहा, जो लोग बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध कर रहे हैं, उन्हें बैलगाड़ी से यात्रा करनी चाहिए। हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi to address election rally in Surat today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, election rally in surat, surat, gujarat elections 2017, narendra modi in gujarat, prime minister narendra modi, gujarat assembly elections 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, surat news, surat news in hindi, real time surat city news, real time news, surat news khas khabar, surat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved