नई दिल्ली। पिछले तीन दशकों से भारतीय चुनावी इतिहास में अपनी पार्टी, राज्य और संसदीय क्षेत्र की आवाज बनने वाले कुछ प्रमुख चेहरे इस बार संसद में नजर नहीं आएंगे।
इनमें प्रमुख हैं भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, सुषमा स्वराज, हुकुमदेव नारायण यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, कांग्रेस के सदन में नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे और उपनेता ज्योतिरादित्य सिंधिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के दिग्गजों को जहां इस बार टिकट नहीं दिया गया था, वहीं मोदी के मुखर आलोचक देवेगौड़ा, खड़गे और सिंधिया चुनाव हार गए। 91 वर्षीय आडवाणी 1991 से गांधीनगर सीट से चुनाव जीतते आ रहे थे। उन्होंने यहां से लगातार पांच बार जीत दर्ज की। अगर आडवाणी इस बार चुनाव लड़ते तो वह सबसे बुजुर्ग सांसद हो सकते थे। जद(यू) के रामसुंदर दास ने हाजीपुर से 2009 में 88 साल की उम्र में चुनाव जीता था और वह 93 की उम्र तक सांसद रहे। आडवाणी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1990 में रथयात्रा निकालने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री पद भी संभाला था।
आडवाणी के अलावा मुरली मनोहर जोशी, महाजन, शांता कुमार, कलराज मिश्र, भगत सिंह कोश्यारी इस बार चुनाव नहीं लड़े।
जोशी 2014 में कानपुर से चुनाव जीते थे। वह 1991 से 1993 के बीच भाजपा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने लोकसभा में इलाहाबाद और वाराणसी का भी प्रतिनिधित्व किया। 2014 में उन्हें कानपुर से टिकट दिया गया, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ सकें। उन्होंने केंद्र में कई मंत्रालयों का कामकाज संभाला था।
PM मोदी ने पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी...देखे तस्वीरें
दिल्ली : 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा चाकू मारकर हत्या
2024 चुनाव के लिए आप से कोई समझौता नहीं, अध्यादेश पर भी समर्थन नहीं : कांग्रेस
Daily Horoscope