• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों की देशव्यापी हडताल, बाजार बंद

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के खिलाफ भारतीय उद्योग और बाजार मंडल ने आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी लागू करने के खिलाफ आज व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखकर विरोध प्रकट कर रहे है। आंदोलन की राह पर उतरे कारोबारियों का मानना है कि जटिल टैक्स प्रणाली के कारण भ्रष्टाचार बढ़ता है और उत्पीडऩ होता है। उनका कहना है कि वे जीएसटी के कुछ घातक और जटिल नियमों के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। बंद के दौरान व्यापारी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। अलीपुरद्वार चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव प्रसेनजीत डे ने कहा कि देश के साथ अलीपुरद्वार जिले में भी जीएसटी का प्रभाव पड़ेगा। जीएसटी से मध्यम व छोटे व्यवसायी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। सरकार ने 20 लाख से ज्यादा आय करने वालों को जीएसटी के अंर्तगत लाने का फैसला किया है। लेकिन संगठन की मांग है कि वार्षिक आय का 1 करोड रूपये की जाए। जीएसटी लागू होने पर भारत-भूटान के बीच होने वाले व्यवसायों पर भी बुरा असर पड़ेगा। उक्त विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र वित्तमंत्री अरूण जेटली को भी ज्ञापन भेजा गया है। बिस्कुट, मसाला, चाकलेट आदि बिक्री करने वाले छोटे-छोटे व्यवसायियों को काफी नुकसान होगा। इस कारण व्यवसायी संगठनों ने 24 घंटे का बंद बुलाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-shut down today against inconsistencies in gst rules
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst rules, shut down, against inconsistencies in gst rules, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved