नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन टूटने से जेडीयू में भी कुछ नेता नीतीश कुमार से नाराज हैं। ज्ञातव्य है कि शरद यादव भी महागठबंधन टूटने से नाराज शरद यादव पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। सोमवार को संसद के बाहर शरद यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने हमे बीजेपी के साथ आने के लिए जनादेश नही दिया था। शरद यादव ने कहा कि उन्हें महागठबंधन टूटने का अफसोस है। साथ ही उन्होंने कि बिहार में जो कुछ हुआ, वह उससे सहमत नहीं हैं। शरद यादव ने कहा कि जो परिस्थिति है, वह अप्रिय है। देश की, बिहार की 11 करोड जनता के लिए यह ठीक नहीं है। बिहार में हुए फैसले को शरद यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ज्ञातव्य है कि बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन तोडकर बीजेपी के साथ सरकार बना ली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शरद यादव व कुछ अन्य नेता नीतीश के इस फैसले से नाराज हैं। शरद यादव के अलावा पार्टी के राज्यसभा सासंद अली अनवर भी नीतीश कुमार के फैसले से नाराज हैं। अली अनवर ने महागठबंधन टूटने को राष्ट्रीय आपदा बताया था। वहीं रविवार को सीपीआई के नेता डी राजा ने शरद यादव से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात भी की थी। ज्ञातव्य है कि डी राजा वामपंथी से पहले सीताराम येचुरी भी शरद यादव से मुलाकात कर चुके हैं। शरद यादव से मुलाकात के बाद डी राजा ने पत्रकारों से कहा था कि वह नीतीश कुमार के फैसले से खुश नहीं हैं।
कोरोना टीकाकरण से संबंधित नहीं हैं कर्नाटक, यूपी में हुई मौत - स्वास्थ्य मंत्रालय
लाल किले में मृत कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 26 जनवरी तक पर्यटकों के लिए रहेगा बंद
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सवाल क्या पूछे, राहुल गांधी भाग गए - जावडेकर
Daily Horoscope