• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

शाहीन बाग : विफल रही वार्ता, पुलिस के समझाने पर भी रास्ता खोलने को तैयार नहीं हुईं महिलाएं

दरअसल, पुलिस चाहती है कि शाहीन बाग की जिस सडक़ पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यह धरना दिया जा रहा है, उस सडक़ का सामने वाला हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाए। लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इससे भी इनकार कर दिया। पुलिस के साथ बातचीत के लिए आई फातिमा ने कहा, सडक़ का दूसरा हिस्सा खोलने पर हमारी सुरक्षा को खतरा है, इसलिए हम इसके लिए हामी नहीं भर सकते।

इसके बाद पुलिसकर्मी चर्चा को आगे बढ़ाते इससे पहले ही बातचीत के लिए आई तमाम महिलाएं नारेबाजी करती हुई वापस धरना स्थल पर चली गईं। बता दें कि अगले सप्ताह इस मामले को लेकर अदालत में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से पहले पुलिस शांतिपूर्ण वार्ता के जरिए इस मसले का हल खोजने की कोशिश कर रही है।

वापस धरना स्थल पर लौटने के बाद इन महिलाओं ने प्रदर्शन पर बैठी बाकी महिलाओं को बताया कि पुलिस सडक़ का दूसरा हिस्सा यातायात के लिए खाली करवाना चाहती है। तब धरना दे रही सभी महिलाओं ने एक स्वर में इससे इंकार कर दिया। धरना दे रही अधिकांश महिलाओं का कहना है कि सरकार पहले नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले, उसके बाद ही यह धरना समाप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Shaheen Bagh : Despite Delhi Police request protestor women refuse to compromise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaheen bagh, delhi police, protestor women, caa, citizenship amendment act, main road, police women talk, acp, sp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi, shaheen bagh despite delhi police request protestor women refuse to compromise
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved